कोषाध्यक्ष

लोकेश तोमर

एडवोकेट

आभार

सम्मानित अधिवक्तागण, इस वर्ष मेरठ बार एसोसिएशन, मेरठ के सदस्यों की फोटोयुक्त नवीन दूरभाष निर्देशिका का तेहरवा संस्करण प्रकाशित किया जा रहा है, जिस पर सम्मानित वरिष्ठ, कनिष्ठ एवं समस्त अधिवक्ता बन्धुओ को हार्दिक बधाई। उक्त दूरभाष निर्देशिका के फोटोयुक्त होने के कारण अधिवक्तागण की पहचान करना आसान व सरल होगा, जिसके प्रकाशन से आज के आधुनिक युग में सम्मानित सदस्यगण का आपसी संवाद, न्यायपालिका, पुलिस प्रशासन एवम् अन्य महत्वपूर्ण विभागों के मध्य सुविधाजनक एवम् बातचीत करने में सार्थक होगा। मेरठ बार एसोसिएशन, मेरठ के समस्त सम्मानित सदस्यगण का बार एवं बैंच के बीच काफी मधुर सम्बन्ध रहे है तथा मेरठ बार एसोसिएशन में गरिमा को बनाये रखने के लिये इस वर्ष उचित कार्य किये गये है, उक्त निर्देशिका के प्रकाशन में मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री गजेन्द्र पाल सिंह महामंत्री श्री अजय कुमार शर्मा एवं समस्त कार्याकारिणी पदाधिकारीगण एवं सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करता है, क्योकि उनके दिशा निर्देश एवम् सहयोग मेरठ बार एसोसिएशन के दूरभाष निर्देशिका के तेहरवे संस्करण को प्रकाशित किया जा रहा है तथा अपने कार्यालय के समस्त कर्मचारीगण का भी आभार प्रक करता हूँ कि उन्होने मेरठ बार एसोसिएशन द्वारा किये गये समस्त कार्यों को किये जाने जैसे मेरठ बार एसोसिएशन के समक्ष बने पार्क व पं० नानक कर सभागार व अन्य शौचालयों की रंगाई, पुताई व पौधारोपण कर सौन्दर्यकरण किये जाने के लिये अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया है, जिसके लिये मैं मेरठ ब एसोसिशन का आभार व्यक्त करता हूँ। मैं पुनः एक बार फिर मेरठ बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्ता बिन्धुओ को उक्त दूरभाष निर्देशिका के प्रकाशन पर हृदय की गहरायो से हार्दिग बधाई देता हूँ। सप्रेम नमस्कार ।।

(लोकेश तोमर)

कोषाध्यक्ष