मेरठ बार एसोशिएशन, मेरठ
सिविल कोर्ट कम्पाउण्ड, मेरठ।
आभार
परम् आदरणीय एवम् सन्ननित अधिव्व्यागण, मेरठ बार एसोसिशन, मेरठ द्वारा लगभग पांच वर्ष के अन्तराल के पश्चात् इस वर्ष सदस्यों की फोटोयुक्त नवीन दूरभाष निर्देशिका क तेहरवां संस्करण प्रकाशित किये जाने पर आप सभी को हार्दिक बधाई। उक्त दूरभाष निर्देशिका का उद्देश्य आज के आधुनिक युग में सम्मानित सदस्यगण का आपसी संवाद, न्यायपालिका, पुलिस प्रशास्त एवम् अन्य महत्वपूर्ण विभागों के मध्य सुविधाजनक एवम् बातचीत करने में सार्थक होगा एवम् दूरभाष निर्देशिका के फोटोयुक्त होने के कारण अधिवक्तागण की पहचान करना भी सरल होगा। उक्त निर्देशिका सदस्यों के मध्य दूरी कम कर आपसी सामंजस्य बनाये रखने एवं विधि व्यवसाय में भी उपयोगी साबित होगी। मेरठ बार एसोसिएशन, मेरठ के सदस्यगण का इस वर्ष बार एवं बैंच के बीच काफी मधुर सम्बन्ध रहे हैं, इसलिये हम अपने जनपद न्यायधीश महोदय एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण एवं अपने समस्त अधिवक्ता बन्धुओं का आभार व्यक्त करते हैं, उक्त निर्देशिका के प्रकाशन में अपने वरिष्ठ अधिवक्ता व मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री गजेन्द्र पाल सिंह जी का धनन्यवाद ज्ञापित करता हूँ, चूंकि उनके दिशा निर्देश एउम सहयोग से मेरठ बार एसोसिएशन के दूरभाष निर्देशिका के तरहवें संस्करण को प्रकाशित करने की प्रेरणा मिली है तथा अपनी कार्यकारिणी के सदस्यों व कार्यालय के समस्त कर्मचारीगण का भी आभार प्रकट करता हूँ कि उन्होंने अपने दायित्वों का पालन करने में पूरा सहयोग प्रदान किया है। अन्त में मैं मेरठ बार एसोसिएशन, मेरठ के समस्त अधिवक्तागण को हार्दिक बधाई देता हूँ।(राजेन्द्र सिंह राणा)
महामंत्री
मेरठ बार एसोशिएशन, मेरठ