25, न्यायमूर्ति आवाश ड्रमण्ड रोड, प्रयागराज दिनांक:- 15/12/2002
न्यायमूर्ति कृष्ण पहल
उच्च न्यायालय, इलाहाबाद
शुभकामना संदेश
नवनिर्मित फोटायुक्त दूरभाष निर्देशिका के तेहरवें (13″) संस्करण का प्रकाशन किया जा रहा है। इसके लिए मैं आपको बधाई देता हूँ। दूरभाष निर्देशिका का समय समय पर आधुनिकीकरण किया जाना अत्यन्त उपयोगी है। आपकी बार द्वारा प्रकाशित हाने वाली अधिवक्ताओं की दूरभाष निर्देशिका सभी के लिए लाभप्रद होगी। इससे न केवल आपकी संस्था के सदस्य अथवा न्यायपालिका से जुड़े व्यक्तियों को वरन् सभी नागरिकों को आपके सदस्यों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकेगी। मैं आपके इस प्रकाशन पर आप सभी को बधाई देता हूँ। दूरभाष निर्देशिका के प्रकाशन के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।आपका शुभेच्छु न्यायमूर्ति कृष्ण पहल