कार्यालय जनपद न्यायधीश मेरठ। दिनांक 15.12.2022
श्रीमान अध्यक्ष / महामंत्री
मेरठ बार एसोसिएशन, मेरठ।
महोदय,
मुझे यह जानकर अति प्रसन्नता हुई कि मेरठ बार एसोसिएशन, मेरठ के द्वारा बार के सदस्यों की नवनिर्मित फोटोयुक्त दूरभाष निर्देशिका के तेहरवें संस्कण का प्रकाशन किया जा रहा है। आपके द्वारा प्रकाशित फोटोयुक्त निर्देशिका न केवल बार के सदस्यों एवं वादकारी जनता के लिये अपितु जनसाधारण एवं बैंच के लिये भी अत्यन्त उपयोगी साबित हुई है। फोटोयुक्त दूरभाष निर्देशिका का प्रकाशन श्रमसाध्य कार्य है जिसके लिये आपके द्वारा किये गये प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की जाती है एवं मेरी शुभकामना है सदैव की भाँति दूरभाष निर्देशिका का तेहरवां संस्करण भी अत्यन्त उपयोगी होगा।
इसी शुभेच्छा के साथ।
धन्यवाद
भवदीय (रजत सिंह जैन) जनपद न्यायधीश, मेरठ।